उपराज्यपाल जंग के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव
(India)
दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच विवाद और बढ़ता नजर आ रहा है। दिल्ली विधानसभा के मंगलवार को शुरू हुए दो दिवसीय विशेष सत्र के दौरान आप विधायक आदर्श शास्त्री ने जंग के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव रखा है। शास्त्री ने संविधान के अनुच्छेद 155 में संशोधन का प्रस्ताव दिया। वहीं सत्र के दौरान भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा को मार्शल्स द्वारा सदन से बाहर निकाल दिया गया। जबकि केंद्र द्वारा जारी की गई अधिसूचना के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए आप विधायक अल्का लांबा ने आरोप लगाया कि, एलजी के जरिए केंद्र को ष्मोटा मालष् मिल रहा है। इस पर भाजपा के विधायक ने विरोध किया, तो उन्हें सदन से बाहर निकाल दिया गया। इससे पहले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार की अधिसूचना के विरोध में प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव को सदन में चर्चा के लिए स्वीकार कर लिया गया। सिसोदिया ने कहा कि, संविधान को दरकिनार करते हुए अधिसूचना जारी की गई है।विधानसभा सत्र से ठीक पहले सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की। दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल के साथ तबादलों और नियुक्तियों के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना पर विचार-विमर्श करने के लिए विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र बुलाया है। उपराज्यपाल से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और मुख्य सचिव केके शर्मा भी थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।