बाबुओं के ट्रांसफर से जुड़े अधिकारों को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र के विवाद के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पसंदीदा अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने मनमाना और गलत रवैया अख्तियार करते हुए उन्हें कोई काम ही नहीं दिया है। चतुर्वेदी को केजरीवाल अपना ओएसडी नियुक्त करना चाहते थे। एम्स के पूर्व चीफ विजिलेंस ऑफिसर चतुर्वेदी ने सेंट्रल ऐडमिनिस्ट्रेटिव ट्राइब्यूनल में याचिका दायर कर कहा है कि वह श्बेइज्जतश् महसूस कर रहे हैं क्योंकि उनकी नियुक्ति के समय उन्हें जो काम दिया गया है, वह अभी तक उन्हें नहीं मिला है। चतुर्वेदी ने नए सीवीओ मनोज झलानी की नियुक्ति रद्द करने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि यह नियुक्ति केंद्र ने रूल्स और विजिलेंस मैनुअल का उल्लंघन करते हुए की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।