मीडिया ट्रायल’ था बोफोर्स मामला-मुखर्जी
(India)
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बोफोर्स कांड को ‘मीडिया ट्रायल’ बताकर संभवत एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। बोफोर्स मामले में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का कहना है कि यह स्कैंडल मीडिया ट्रायल था। अपने स्वीडन दौरे से पहले मुखर्जी ने एक स्वीडिश अखबार को दिए इंटरव्यू में यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि, सबसे बड़ी बात इस मामले में अब भी यह तय होना है कि यह घोटाला था। किसी भी भारतीय कोर्ट ने ऐसा नहीं कहा। मुखर्जी ने कहा कि बोफोर्स मामले के बाद में रक्षा मंत्री बना था और सभी जनरल ने कहा था कि भारतीय सेना के पास मौजूद यह सबसे बढिया तोप है। आज भी सेना इसी तोप का इस्तेमाल करती है। जिस तथाकथित घोटाले की आप बात कर रहे हैं, वह मीडिया में था। इसमें मीडिया ट्रायल हुआ। मैं कह रहा हूं कि मीडिया में इसका प्रचार हुआ। लेकिन अभी तक किसी भारतीय अदालत ने इस कथित स्कैंडल पर निर्णायक फैसला नहीं दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।