सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर जगह-जगह जनसभाओं और प्रेस कॉन्फ्रेंस का दौर जारी है। बिजली एंव कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने जनता को पिछले एक साल की उपलब्धियां बताने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रैंस बुलाई। जिसमें उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में सबको चैबीसों घंटे बिजली देने का वादा सरकार पूरा करेगी। पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले एक साल में अलग-अलग क्षेत्रों में प्रगति हुई है। पीएम ने आने वाले 4 वर्षों में 24 घंटे बिजली देने का संकल्प किया है। हर किसान, उद्योगी, छोटे कारोबारी को बिजली देने का संकल्प लिया गया है। 5 साल के टार्गेट को पूरा करने के लिए आत्मविश्वास बढ़ गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।