प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनकल्याण मेले के साथ विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस मेले का शुभारंभ देश के रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्षा से जुड़े उद्योग उद्योग 6 से 9 माह के बीच शुरू किए जाएंगे। राज्य के लोगों के लिए कौशल उन्नयन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने छत्तीसगढ़ में रक्षा उत्पादन पर आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विभिन्न प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। पर्रिकर ने कहा है कि यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ’मेक इन इंडिया’ के उद्देश्यों को पूर्ण करने में सहायक होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।