दिल्ली हाईकोर्ट में आज दिल्ली सरकार की उस याचिका पर सुनवाई होनी है जिसमें दिल्ली सरकार ने केन्द्र सरकार के गजट नोटिफिकेशन को चुनौती दी है. याचिका में कहा गया है कि केन्द्र सरकार के गजट नोटिफिकेशन के जरिए दिल्ली सरकार के अधिकारों को छीन रही है लिहाजा केन्द्र सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाई जानी चाहिए. दिल्ली सरकार की इस याचिका के साथ ही हाईकोर्ट इसी मामले पर दायर एक जनहित याचिका पर भी सुनवाई करेगी. दिल्ली सरकार की याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार की तरफ से 23 जुलाई 2014 को और 21 मई 2015 का नोटिफिकेशन गैर संवैधानिक है क्योंकि इससे चुनी हुई दिल्ली सरकार के हक खत्म किये जा रहे हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।