गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा आज से
(India)
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर बाद अपने दो दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। राजनाथ सिंह सुकमा जिले के दोरनापाल भी जाएंगे. राजनाथ सिंह के बस्तर प्रवास को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इधर राजनाथ सिंह के छत्तीसगढ़ दौरे से एक दिन पहले राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. इस हमले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो जवान घायल हो गए हैं. .पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज के लिए बल को जंगल के भीतर रवाना किया गया है. वहीं घायल जवानों को हेलीकाप्टर से रायपुर रवाना किया गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।