सद्भावना यात्रा पर निकले जम्मू कश्मीर के 24 बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा कि जम्मू एवं कश्मीर की मवार घाटी के स्कूली बच्चों के साथ मेरी बेहतरीन बातचीत हुई, जो सेना के सद्भावना अभियान के तहत देश के कुछ हिस्से की यात्रा कर रहे हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मोदी ने जब उनसे जम्मू-कश्मीर के क्रिकेट खिलाडी परवेज रसूल और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के टॉपर तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी शाह फैजल की चर्चा की तो बच्चे काफी उत्साहित हुए।मोदी ने कहा कि जल्द ही वह इन दोनों से मिलेंगे। इस दौरान सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह भी मौजूद थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।