छत्तीसगढ़ में आज कई इलकों का दौरा करेंगे गृह मंत्री
(India)
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ के सघन नक्सल इलाके के दौरे पर है। इस दौरान गृहमंत्री क्षेत्र में तैनात केंद्र और राज्य के सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात कर उनमें जोश भरेंगे। सिंह सुकमा जिले के दोरनापाल में नए पुलिस स्टेशन का उद्घाटन करेंगे इससे पहले राजनाथ सिंह दंतेवाड़ा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजनाथ सिंह के बस्तर दौरे को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस बल को सतर्क कर दिया गया है।इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नया रायपुर के मंत्रालय भवन के करीब बने पुलिस हेडक्वार्टर बिल्डिंग का लोकार्पण किया। पुलिस की नई इमारत को देखने के बाद उन्होंने कहा कि वेल ऑर्गनाइज्ड सिटी का वेल ऑर्गनाइज्ड पुलिस हेड क्वार्टर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।