उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 2013 में हुई केदारनाथ त्रास्दी में राहत और बचाव कार्य में हुए घोटाले को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। जांच उत्तराखंड के मुख्य सचिव रवि शंकर की अध्यक्षता में होगी। घोटला स्टेट इनफॉर्मेशन कमिश्नर अनिल शर्मा की सुनवाई दौरान सामने आया, जिसमें एक आरटीआई याचिकाकर्ता ने कई दस्तावेज सौंपे, जिनमें भारी अनियमितताएं सामने आईं।सूत्रों के मुताबिक आरोपों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से इस मामले की जांच करने को कहा और आरोपी आधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा। इससे पहले आरटीआई के जरिए मिली जानकारी में ये खुलासा हुआ था कि, जिस समय उत्तराखंड में 2013 को आई बाढ़ के कारण लाखों लोग भूख से मर रहे थे। उस समय राहत कार्य में जुटे राज्य सरकार के अधिकारी मटन, चिकन और दूध का मजा उठा रहे थे और सात हजार रूपए प्रतिदिन किराये वाले होटल में ठहरे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।