सीआईसी और सीवीसी की नियुक्ति पर बनी सहमति
(India)
वरिष्ठतम सूचना आयुक्त विजय शर्मा को नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किए जाने और पूर्व सीबीडीटी प्रमुख केवी चैधरी को नया केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त नियुक्त किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस के नेता मल्लिकाजरुन खड़गे के बीच हुई बैठकों में इन नामों पर सहमति बनी है। वित्तमंत्री अरूण जेटली ने जहां मुख्य सूचना आयुक्त सीआईसी की चयन समिति की बैठक में हिस्सा लिया, वहीं केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त के चयन से संबंधित बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हिस्सा लिया । इन बैठकों में कार्मिक राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे. इस विषय पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं मिली है. लेकिन ने संकेत दिया है कि 64 वर्षीय शर्मा को नया सीआईसी नियुक्त किया जा सकता है. यह पद पिछले नौ महीने से रिक्त है. उन्होंने बताया कि दूसरे शीर्ष पद के सबसे प्रबल दावेदार 61 वर्षीय चैधरी माने जा रहे हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।