करगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना की कैद में बेरहमी से मारे गए शहीद कैप्टन सौरभ कालिया को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार ने अपने पहले के रुख से पलटते हुए मामले को अंतरराष्ट्रीय अदालत ले जाने की बात कही है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार शाम को कहा कि केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा बदलेगी और कोर्ट से पूछेगी कि क्या सरकार इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय अदालत में ले जा सकती है। सुषमा स्वराज ने मजबूरी गिनाते हुए कहा कि सरकार इस मामले को सीधे इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में नहीं ले जा सकती है। उन्होंने कहा, श्क्योंकि हम दोनों (भारत और पाकिस्तान) कॉमलवेल्थ के देश हैं। इसमें एक प्रावधान है कि कॉमनवेल्थ के देश एक-दूसरे के खिलाफ कम्पल्सरी जूरिडिक्शन का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसी मत के अनुसार हमारे विदेश राज्य मंत्री ने तारांकित प्रश्न का उत्तर दिया था। इसी मत के अनुसार जो हलफनामा यूपीए सरकार ने दाखिल किया था, उसी को हमने दोहराया था।श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।