आज अंबेडकर के जन्मस्थान महू जाएंगे राहुल
(India)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज संविधान निर्माता बी. आर. अंबेडकर के जन्मस्थान मध्यप्रदेश के महू में की यात्रा पर रहेंगे। राहुल अंबेडकर की 125वीं जयंती पर वर्ष भर चलने वाले समारोह का उद्घाटन करेंगे। पिछले वर्ष लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त मिलने के बाद समारोहों को कांग्रेस की दलितों तक पहुंच बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। चुनावों में भाजपा ने हिंदी पट्टी में एससी-एसटी मतदाताओं के बीच गहरी पैठ बनाई थी। इंदौर के महू में होने वाली आमसभा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार तैयारी की है । कांग्रेस के भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन की बैठक भी हुई जिसमे सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति तैयार की है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।