पीओके में चुनाव कराने पर भारत ने जताई आपत्ति
(India)
मोदी सरकार ने मंगलवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगिट और बाल्टिस्तान के चुनाव को अवैध बताते हुए कहा कि चूंकि यह कश्मीर का हिस्सा है जो भारत का अविभाज्य अंग है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि इस पूरे मामले में भारत की स्थिति बेहद साफ है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का ही हिस्सा है। इस लिहाज से इस पूरे इलाके में कहीं भी होने वाला चुनाव गलत है। यह पहला मौका है जबकि भारत ने पीओके के चुनाव में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। गौरतलब है कि गिलगिट और बाल्टिस्तान में आठ जून को चुनाव होना है। इस बाबत विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान इस तरह के छलावरण से गलत तरीके से हथियाए गए कश्मीर को अपना बनाने की झूठी कवायद कर रहा है। उनका कहना है कि भारत इस पूरे मामले पर निगाह बनाए हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान यहां के लोगों के हितों को शोषण कर रहा है और इस पूरे इलाके को आतंकियों की पनाहगार बनाने पर तुला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।