आज से दौड़ेगी जयपुर में मेट्रो
(India)
आखिरकार लम्बे इंतजार के बाद आज से गुलाबीनगर के वासियों को मेट्रो में सफर की सौगात मिलेगी। जयपुर देश का छठा शहर होगा जहां मेट्रो चलेगी। मेट्रो ट्रेन में 1230 यात्री सफर कर सकेंगे। एक ट्रेन में दो मोटर कार और दो ड्राइविंग ट्रेलर कार होंगे। एक मोटर कार में 340 और ड्राइविंग ट्रेलर कार में 315 यात्री एक बार में सफर कर सकेंगे। जयपुर मेट्रो में 6 अन्य देशों के भी पार्टस लगे हैं। जर्मनी से हैवी इंजीनियरिंग का फॉर्मूला लिया है तो चेक रिपब्लिक, जापान, कोरिया, ऑस्ट्रेलिया के एक्सपर्ट की मदद से इसे तैयार किया गया है। मेट्रो अफसरों के मुताबिक दो ट्रेनों के आमने-सामने भिड़ने की स्थिति में कॉलिजन बीम का इस्तेमाल किया गया है। इससे जनहानि से काफी हद तक बचा जा सकेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।