दिल्ली में सेहत की कसौटी पर नाकाम पाई गई मैगी नूडल्स की बिक्री पर दिल्ली सरकार ने तत्काल प्रभाव से 15 दिन की रोक लगा दी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा नेस्ले को 15 दिन के भीतर अपना स्टॉक रिप्लेस करने को कहा गया है। दिल्ली सरकार नेस्ले के अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की भी बात कही है। दिल्ली में मैगी के 13 में से 10 सैंपल फेल पाए जाने के एक दिन बाद केजरीवाल सरकार ने नेस्ले के खिलाफ यह कड़ा कदम उठाया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्र सत्येंद्र जैन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि मैगी की बिक्री पर तुरंत प्रभाव से 15 दिन की पाबंदी लगा दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।