मैगी को लेकर आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे बैठक
(India)
2 मिनट में तैयार हो जाने वाली मैगी में सेहत के दुश्मन रसायनों की खबर ने खलबली मचा दी है. लगातार आ रही जांच रिपोर्ट के बाद देश भर में मैगी की मुसीबत बढ़ गई है, वहीं मामले में केंद्र सरकार ने भी सख्त रुख अपना लिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज मामले में अधिकारियों की बैठक बुलाई है. स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में बुलाई गई इस बैठक वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे. केंद्र ने इस बाबत सभी राज्यों से रिपोर्ट मांगे हैं. बैठक से पहले बुधवार को जेपी नड्डा ने कहा कि सभी राज्यों से रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले में काई कार्रवाई की जाएगी. समझा जा रहा है कि बैठक में मैगी पर प्रतिबंध लगाए जाने पर विचार किया जा सकता है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।