सर्च इंजन गूगल के इमेज सर्च पर टॉप टेन क्रिमिनल्स ऑफ इंडिया सर्च करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इमेज शो हो रही है..इस मामले को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। जहां इसे लेकर गूगल पर निशाना साधा जा रहा है। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि इस मसले में गूगल को पीएम से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता रंदीप सुरजेवाला का कहना है कि गूगल को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए..और सरकार को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए.. आपको बता दें कि इस लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा और भी कई लोगों का नाम शामिल है। इसमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम, ओसामा बिन लादेन, इलियास कश्मीरी, संजय दत्त, हफीज सईद की फोटो शामिल है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।