हरियाणा में भूजल स्तर तेजी से नीचे खिसक रहा है। कोलम्बिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक धान की फसल में पानी की खपत कम करने के लिए हरियाणा पहुंचे हैं. यह टीम कैथल और कुरुक्षेत्र के देहात में काम कर रही है... फिलहाल 30 गांवों के किसानों को जल प्रबन्धन के गुर सिखाये गए हैं. करीब 300 किसान इस सीजन में जल प्रबन्धन के तौर तरीको के हिसाब से काम करेंगे। किसान फिलहाल धान की फसल में पानी का ज्यादा इस्तेमाल करते है.. कोलम्बिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक उन्हें इस फसल में पानी की जरूरत को वैज्ञानिक तरीके से समझा रही है.. वैज्ञानिक उन्हें मिट्टी और हवा की नमी के हिसाब से सिंचाई के बारे में बता रहे हैं. यह रिसर्च इस सीजन में पूरी होगी और किसानों के लिए सिंचाई का नया मॉडल तैयार होगा. किसान भी इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी ले रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।