मणिपुर में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले में 20 जवान शहीद
(India)


रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मणिपुर में सुरक्षा बलों पर किए गए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सेना राज्य में शांति और सामान्य हालात के लिए लगातार काम करती रहेगी। रक्षा मंत्री ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि हमे अपने जवानों पर गर्व है। गौरतलब है कि उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों की एक टुकड़ी पर घात लगाकर हमला किया है। इस हमले में 20 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हमला मणिपुर के चांडेल जिले में हुआ है। प्राप्त सूचना के मुताबिक, उग्रवादियों ने सुबह साढ़े आठ बजे के करीब जीएआर दक्षिण इम्फाल के 26वें सेक्टर की 6 डोगरा रेजिमेंट के जवानों पर घात लगाकर हमला किया। डोगरा रेजिमेंट की ये यूनिट इंफाल से लौट रही थी। जैसे ही यूनिट मोलटुक गांव के पास पहुंची वैसे ही घात लगाए उग्रवादियों ने जवानों पर हमला कर दिया। उग्रवादियों ने रॉकेट लॉन्चर्स और बंदूकों से हमला किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।