प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी है । पीएम मोदी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए धरती को हरा भरा बनाने की जरूरत पर जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर पौधे की रौपाई करके पौधारोपण अभियान का आगाज किया। वहीं स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और ओलंपिक के दोहरे पदक विजेता सुशील कुमार देशभर में पौधरोपण अभियान में भाग ले रहे है । वहीं भारत के टेस्ट कप्तान कोहली और पहलवान सुशील ने पर्यावरण मंत्रालय में पौधा लगाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।