जम्मू में जरनैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर उतारे जाने के मामले ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। पुलिस और सिख प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर पथराव और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस दौरान पुलिस ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक सिख युवक की मौत हो गई जबकि कई पुलिसवालों समेत एक दर्जन जख्मी हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। तनाव को देखते हुए दो थाना क्षेत्रों मीरां साहिब और सतवारी इलाके में कफ्र्यू लगा दिया गया है। शाम तक कई और इलाकोें में प्रदर्शन शुरू हो गए। कठुआ में भी प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया, जिससे पंजाब से जाने वाले और वहां से आने वाले कई वाहन फंस गए हैं। इनमें कई वाहन वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों के भी बताए जा रहे हैं। कई इलाकों में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के अतिरिक्त जवानों को तैनात कर दिया गया है। वहीं, स्कूल, कॉलेज भी आज बंद रहेंगे। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी मनाने के लिए सिख समुदाय के लोगों ने 6 जून को सिंबल कैप में समागम रखा हुआ है। सतवारी के रानीबाग इलाके में कई जगह भिंडरावाले की तस्वीर वाला पोस्टर, बैनर लगाए गए थे, जिसे पुलिस द्वारा बुधवार को उतार दिया गया। इसके खिलाफ रानीबाग इलाके में प्रदर्शन शुरू हो गए। जब नेशनल हाईवे जाम कर रहे प्रर्शनकारियों को हटाने के लिएल पुलिस पहुंची तो तेजधार हथियार से सब इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसवालों पर हमला कर दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।