ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी कल
(India)
पंजाब में अलगाववादी संगठनों ने 6 जून को ऑपरेशन ब्लूस्टार की 31वीं बरसी पर अमृतसर बंद का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर डीजीपी सुमेध सिंह सैनी ने वरिष्ठ अधिकारियों को राज्यभर में चैकसी बरतने के निर्देश देते हुए अमृतसर में विशेष सुरक्षा प्रबंध करने को कहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अमृतसर में एक हजार पुलिस कर्मियों की टीम दूसरे जिलों से बुलाई गई है और रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सैनी ने एडीजीपी इंटेलीजेंस हरदीप सिंह ढिल्लों को सुरक्षा तंत्र पर निगरानी रखने को कहा है। डीजीपी के आदेशों के बाद डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस परमपाल सिंह ने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। दूसरी ओर दल खालसा के प्रवक्ता कंवरपाल सिंह बिट्टू ने कहा कि 6 जून के दिन दरबार साहिब पर फौजी हमले के विरोध में अमृतसर बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद को दमदमी टकसाल, अखंड कीर्तनी जत्था, अकाली दल पंच प्रधानी और संयुक्त अकाली दल का समर्थन प्राप्त है। अलगाववादी संगठन दल खालसा द्वारा अमृतसर के चैक-चैराहों पर चिपकाए गए काले रंग के बैकड्रॉप के इन पोस्टरों में एक हाथ का निशान बनाया हुआ है। पोस्टर में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान क्षतिग्रस्त हुए श्री अकाल तख्त साहिब की फोटो व 6 जून को अमृतसर बंद लिखा हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।