प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश के दौरे पर शनिवार सुबह ढ़ाका पहुंचे। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने की अगवानी की। पीएम के इस दो दिवसीय दौरे में सीमा समझौते पर हस्ताक्षर होंगे. साथ ही इन क्षेत्रों में बसे 44,000 लोगों को उनकी नागरिकता भी मिल जाएगी. चार दशक से अधर में लटके इस समझौते के साथ भारत-बांग्लादेश के बीच सीमा क्षेत्रों की अदला-बदली होगी. पीएम मोदी ने बांग्लादेश रवाना होने से पहले ट्वीट करके कहा कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के आपसी रिश्ते को मजबूत करेगी.शनिवार से शुरू होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिन की यात्रा में बांग्लादेश के साथ सीमा समझौते पर हस्ताक्षर होंगे. साथ ही इन क्षेत्रों में बसे 44,000 लोगों को उनकी नागरिकता भी मिल जाएगी. चार दशक से अधर में लटके इस समझौते के साथ भारत-बांग्लादेश के बीच सीमा क्षेत्रों की अदला-बदली होगी. बांग्लादेश की पहली यात्रा पर शनिवार को यहां पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं और दोनों देशों को इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों के नयी ऊंचाइयों तक पहुंचने तथा आर्थिक एवं व्यापार संबंधों की संभावना के दोहन करने की उम्मीद है. मोदी के दो दिवसीय दौरे से पहले राजधानी ढाका में उनके भव्य स्वागत की तैयारियां हो रही हैं. सड़कों पर मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के विशाल कटआउट्स लगे हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।