प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश दौरे के दूसरे दिन की शुरूआत ढाकेश्वरी देवी मंदिर के दर्शन कर की। मंदिर में पूजा करने के बाद वह रामकृष्ण मिशन आश्रम भी गए. पीएम मोदी ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. प्रसाद के तौर पर उन्हें चरणामृत दिया गया. पूजा के बाद मंदिर प्रशासन में मोदी को सम्मानित भी किया गया. इसके बाद मोदी ने परिसर पर बने दूसरे मंदिरों के भी दर्शन किए. मशहूर ढाकेश्वरी देवी मंदिर का इतिहास करीब 800 साल पुराना है. मंदिर में मोदी के पहुंचने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए. मंदिर में दर्शन के बाद वह रामकृष्ण मिशन आश्रम में भी पहुंचे.मोदी ने मठ में करीब 25 मिनट बिताए. इस दौरान उन्होंने वहां ध्यान लगाया और प्रार्थना सभा में भी हिस्सा लिया. मठ के बाहर उन्होंने बांग्लादेश के लोगों से मुलाकात भी की. मोदी ने परिसर में मौजूद लोगों से गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए भेंट की. मठ प्रशासन ने भी उनको सम्मानित किया. पीएम नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दिए जाने वाले ‘फ्रेंड्स ऑफ बांग्लादेश लिबरेशन वार अवॉर्ड’ भी ग्रहण करेंगे. पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे का यह आखिरी दिन है. दोपहर में वह बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद से मुलाकात करेंगे. पीएम बांग्लादेश में विपक्ष के नेताओं के अलावा बांग्लादेश के बड़े उद्योगपतियों से भी मिलेंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।