फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली सरकार में कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को कोर्ट मंे पेश किया गया है। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। कुछ ही देर में साकेत कोर्ट इस पर अपना फैसला सुनाएगी। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से तोमर को लेकर पांच दिन की रिमांड मांगी है। कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने जितेंद्र सिंह तोमर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जितेंद्र सिंह तोमर की पैरवी करते हुए वकील एसएस फुलका ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने एक आरटीआइ के आधार पर गिरफ्तारी की है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस संबंध में पूरी तरह से जांच नहीं की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।