पुलिस हिरासत में दिल्ली के कानून फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल के कानून मंत्री जितेंद्र तोमर को साकेत कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है । दिल्ली पुलिस ने तोमर को साकेत कोर्ट में पेश कर उनकी पांच दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने चार दिन की रिमांड ही मंजूर की। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब तोमर को चार दिन पुलिस हवालात में ही रहना होगा। इससे पहले पुलिस ने एम्स में मेडिकल टेस्ट के बाद तोमर को साकेत कोर्ट में पेश किया। दिल्ली पुलिस ने मामले से जुड़ी तफ्तीश के लिए तोमर को पांच दिन के लिए रिमांड पर देने की गुजारिश की। फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार दिल्ली के कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने तोमर के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है और बुधवार को इसे उपराज्यपाल के पास भेजा जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।