मैं हूं एसीबी का प्रमुख-मीणा
(India)

दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के नवनियुक्त प्रमुख एम.के. मीणा ने दिल्ली सरकार द्वारा प्रभार न दिए जाने के बावजूद कहा, ‘हां, मैं एसीबी का प्रमुख हूं।’ मीणा का यह बयान उनकी नियुक्ति को लेकर विवाद बढ़ने के बाद आया है। इससे पहले दिन में, मीणा को दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस में वापस चले जाने का निर्देश दिया था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मैं दिल्ली सरकार के आदेश पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। हमारी कार्रवाई निष्पक्ष और कानून के अनुसार होगी। मुझे सक्षम प्राधिकारी का आदेश है और मैं अभी भी कार्यभार संभाले हुआ हूं। मीणा पहले दिल्ली पुलिस में ही संयुक्त आयुक्त थे। दिल्ली सरकार ने मीणा को एबीसी प्रमुख नियुक्त किए जाने को लेकर उपराज्यपाल नजीब जंग की आलोचना की और इसे साजिश करार दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।