जांच के लिए तोमर को फैजाबाद लेकर गई पुलिस
(India)


फर्जी डिग्री रखने के आरोप में अरेस्ट दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को लेकर दिल्ली पुलिस फैजाबाद रवाना हो गई है। बुधवार सुबह पुलिस तोमर के साथ लखनऊ पहुंची और बाद में फैजाबाद के लिए रवाना हो गई। यहां अवध यूनिवर्सिटी में उनकी डिग्री की जांच की जाएगी। लखनऊ पहुंचने पर तोमर ने आरोप लगाया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि उन्होंने कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफे को मंजूरी के लिए एलजी के पास भेजा गया है। दिल्ली की त्रिनगर विधानसभा सीट से विधायक चुने जाने के बाद पहली बार मंत्री बने तोमर को दिल्ली पुलिस ने डिग्रियों में फर्डीवाड़ा करने को लेकर मंगलवार को अरेस्ट करके कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट में पुलिस का कहना था कि कानून की डिग्री संबंधित उनके डॉक्युमेंट्स फर्जी हैं। कोर्ट को पुलिस ने बताया कि तोमर के डॉक्युमेंट्स की जांच के लिए उन्हें यूपी के फैजाबाद और बिहार के भागलपुर ले जाकर वेरिफिकेशन करनी होगी। इसके बाद कोर्ट ने तोमर को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।