अवध विश्वविद्यालय से तीन साल के दस्तावेज अपने साथ ले गई दिल्ली पुलिस
(India)

फर्जी डिग्री मामले में डॉ.राम मनोहर लोहिया, अवध विश्वविद्यालय में साढ़े चार घंटे जांच पड़ताल के बाद दिल्ली पुलिस अपने साथ विश्वविद्यालय की परीक्षा से जुड़े तीन साल के दस्तावजे अपने साथ ले गई। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने जांच में उपयोगी कुछ अन्य दस्तावेजों को भी अपने पास रखा है। कयास लगाया जा रहा है कि पुलिस इस दस्तावेज के माध्यम से फर्जी डिग्री के रैकेट तक पहुंचना चाहती है। इस घटनाक्रम को इस कड़ी के रूप में देखा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने कहा है कि जल्द ही फर्जी डिग्री मामले में अन्य गिरफतारियां होंगी। इससे इस बात की आशंका प्रबल हो गई है कि दिल्ली पुलिस को कुछ अहम सुराग मिला है, जो दस्तावेज से जुड़ तोमर के साथ पुलिस साकेत डिग्री कालेज रवाना फर्जी डिग्री मामले में पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर से साढ़े चार घंटे पूछताछ के बाद शाम पांच बजे दिल्ली पुलिस उनको फैजाबाद के साकेत डिग्री कालेज ले गई है। तोमर ने दावा किया था कि उन्होंने साकेत कालेज विधि स्नातक किया था और वह कालेज के नियमित छात्र रहे हैं। अब दिल्ली पुलिस इस कालेज में उनके रिकार्ड को खंगालेगी। दिल्ली पुलिस के साथ उनके सहयोग के लिए स्थानीय पुलिस भी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।