म्यांमार ने इस बात से इनकार किया है कि भारत के सुरक्षा बलों ने उसकी सीमा के भीतर आकर उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. म्यांमार ने कहा है कि मिलिट्री ऑपरेशन भारत-म्यांमार बॉर्डर पर भारत की सीमा के भीतर ही हुआ. म्यांमार के राष्ट्रपति कार्यालय के निदेशक जॉ हते ने कहा, श्हम अपनी धरती पर किसी तरह की विद्रोही गतिविध िको स्वीकार नहीं करेंगे, जो पड़ोसियों पर हमला करके मुसीबत खड़ी करे. इससे पहले, भारत की ओर से दावा किया गया था कि भारतीय सुरक्षा बलों ने म्यांमार की सीमा में घुसकर उग्रवादियों का सफाया किया. म्यांमार में घुसकर मणिपुर हमले का बदला लेने पर सरकार वाहवाही भी लूट रही थी. मिलिट्री ऑपरेशन के बारे में दावा किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश से लौटते ही सेना को इस ऑपरेशन के लिए हरी झंडी मिली, जिसके बाद सीमा लांघकर फौज ने 38 उग्रवादियों को ढेर कर डाला।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।