राहुल को दुखड़ा सुनाने वाले किसान ने दी जान
(India)
सरहिंद में कर्ज के दबाव ने एक किसान नेता की जान ले ली। दादूमाजरा गांव के रहने वाले सुरजीत पर 9 लाख रुपए का कर्ज था। सुरजीत सिंह वही किसान था, जिससे अप्रैल महीने में पंजाब दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी ने मुलाकात की थी। सुरजीत सिंह के पास खुद की करीब 6 एकड़ जमीन थी और 20 एकड़ से ज्यादा ठेके पर ले रखी थी। पिछले साल धान तो इस बार गेहूं के सीजन में फसल पर मौसम की मार के चलते सुरजीत सिंह बैंक से लिए गए 9 लाख रुपए के कर्ज की किश्तें नहीं चुका पा रहा था। सुरजीत का एक बेटा और तीन बेटियां हैं, जो शादीशुदा हैं। बेटे कुलविन्द्र सिंह व अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि कर्ज के चलते वह काफी समय से परेशान था। मंगलवार रात को भी ठेके की भूमि की अदायगी के लिए किसी से 20 हजार रुपए बतौर कर्ज लिए थे। बुधवार सुबह जब बेटा ठेके के पैसे देने गया हुआ था तो उसी दौरान सुरजीत सिंह ने जहर खा लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।