केंद्र सरकार ने दी गन्ना किसानों को राहत
(India)
केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के लिए एक बड़ी राहत का ऐलान किया है। मिल मालिकों को वो ब्याज मुक्त कर्ज देगी, जिससे वो किसानों का बकाया चुकाएंगे। इसके लिए 6000 करोड़ का पैकेज मंजूर किया गया है। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कैबिनेट की एक अहम बैठक के बाद इसका ऐलान किया। गडकरी ने कहा, ये फैसले सीधा तौर पर गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है। गन्ना किसानों के लिए ये एक बड़ा ऐलान है। पैसा चीनी मिलों को ब्याज मुक्त कर्ज के तौर पर दिया जाएगा, लेकिन ये मिलें उन किसानों की लिस्ट तैयार करेंगी, जिनका बकाया चुकाया जाना है। फिर ये पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में जाएगा। हालांकि ये एक तिहाई से भी कम राहत है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में किसानों के 21000 करोड़ रुपये चीनी मिलों पर बकाया हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।