फर्जी डिग्री में फंसे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को पुलिस पटना लेकर जाएगी. तोमर को लखनऊ से सीधे फ्लाइट के जरिए पटना ले जाया जाएगा. गौरतलब है कि मंगलवार की रात दिल्ली पुलिस जितेंद्र तोमर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन के जरिए लखनऊ लेकर गई थी और उसके बाद उन्हें फैजाबाद की अवध यूनिवर्सिटी लेकर गई. अब तोमर को पटना लेकर जाया जा रहा है. संभावना है कि दिल्ली पुलिस जितेंद्र तोमर को पटना से भागलपुर और मुंगेर ले जाएगी. दूसरी ओर अयोध्या के केएस साकेत पीजी डिग्री कॉलेज के मीडिया इंचार्ज प्रदीप सिंह ने जितेंद्र सिंह तोमर की डिग्रियों को फर्जी बताया है. उन्होंने कहा, तोमर की डिग्री फर्जी हैं, इस यूनिवर्सिटी से आधिकारिक रूप से कोई रीकलेक्शन नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि तोमर यहां पहली बार आए और हमारे पास उनसे संबंधित कोई रिकॉर्ड नहीं है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।