एस्सार के साथ विवादों में आया प्रणब मुखर्जी का नाम
(India)
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का नाम विवादों में घिरता दिख रहा है. एस्सार कंपनी के कुछ अधिकारियों के इंटरनल मेल में इस बात का जिक्र किया गया है कि स्टील से लेकर तेल के क्षेत्र में सक्रिय इस कंपनी में एक व्यक्ति को नौकरी देने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ओर से दबाव डाला गया था. मेल के एक दूसरे ट्रेल में दिखाया गया है कि लंदन में अपने ग्रुप की एक कंपनी में इंटर्नशिप के लिए राष्ट्रपति मुखर्जी की ग्रैंड डॉटर के लिए एस्सार ने कितनी फुर्ती दिखाई थी. अंग्रेजी अखबार द इकोनॉमिक टाइम्स ने इस आशय की खबर प्रकाशित की है. दूसरी ओर राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने कहा है कि मेल के सोर्स को लेकर उन्हें पक्के तौर पर कुछ मालूम नहीं है. राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने मामले पर टिप्पणी से इनकार कर दिया है. वहीं, एस्सार कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि सभी नियुक्तियां कैंडिडेट की योग्यता पर आधारित होती हैं और मेल में जिक्र किए गए लोग उक्त पद के लिए योग्य थे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।