उग्रवादियों के खिलाफ म्यांमार में भारतीय सेना के ऑपरेशन पर अपनी प्रतिक्रिया में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है इस कार्रवाई से सेना व देश के लोगों का हौसला बुलंद हुआ है। उन्होंने कहा कि हम उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रह सकते। इसके साथ ही इससे भारत की छवि भी बदली है। पर्रिकर ने कहा कि भारत की नई छवि से डर रहे लोग और देश भी अपनी प्रतिक्रयाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान डर की वजह से ऐसे बयान दे रहा है। भारत के नए रवैये ने उसे डरा दिया है। पर्रिकर ने ऑपरेशन के बारे में ज्यादा विस्तार से कुछ कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं उस डिजाइन के विस्तार में नहीं जाऊंगा जिसका ब्योरा मिलिट्री ऑपरेशंस ने पहले ही दे दिया है। क्योंकि आप जानते हैं कि यह सुरक्षा के लिहाज से बहुत संवेदनशील है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।