भाकपा माओवादी ने किया बंद का आह्वान
(India)
भाकपा माओवादी ने हाल ही में बकोरिया गांव में हुई मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए पंच राज्यों में विरोध स्वरूप बंद का आह्वान किया है। बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता गोपाल जी ने प्रेस बयान जारी कर पांच राज्यों में 12, 13 और 14 जून को बंद बुलाया है. बंद रात 12 बजे से झारखंड, बिहार, बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ राज्यों में लागू रहेगा. गोपालजी ने पलामू के सतबरवा थाना अंतर्गत बकोरिया ग्राम में हुई मुठभेड़ को फरजी बताया है. इसी के विरोध में तीन दिवसीय बंद बुलाया गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।