केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि मौजूदा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम को और प्रभावी बनाने के लिए इसमें संशोधन किया जाएगा। केंद्र की एनडीए सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों पर पटना में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस संशोधन की तैयारी पूरी कर ली गई है और आगामी मानसून सत्र में इसे संसद में पेश किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं की शिकायतों को जल्दी और कम खर्च में दूर करने में मदद मिलेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।