प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बांग्लादेश सरकार द्वारा दिये गये सम्मान को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सौंप दिया। पीएम ने यह सम्मान वाजपेयी को उनके आवास पर जाकर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री काफी समय से बीमार हैं। मोदी वाजपेयी के आवास गए और पूर्व प्रधानमंत्री की दत्तक पुत्री नमिता भटटाचार्य और उनके दामाद रंजन भटटाचार्य को सम्मान सौंप दिया। इस अवसर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं। बांग्लादेश ने अपने मुक्ति संग्राम में सक्रिय योगदान और भारत के साथ मित्रता को मजबूत बनाने के लिए वाजपेयी को प्रतिष्ठित मुक्ति संग्राम सम्मान प्रदान किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी हाल की बांग्लादेश यात्रा के दौरान वाजपेयी की ओर से यह सम्मान स्वीकार किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।