कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान का झंडा लहराया गया है। श्रीनगर में अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के कार्यकर्ताओं ने भारत विरोध नारे लगाते हुए मार्च निकाला। लाल चैक की तरफ जा रहे इस मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। यही नहीं पाकिस्तान का झंडा लहराने के बाद कुछ लोगों ने आइएसआइएस का झंडा लहराया। भारत का विरोध करने वाले पाकिस्तान के समर्थन में बैनर लहरा रहे थे। इन बैनरों में ‘जीव जीव पाकिस्तान’ लिखा था। जानकारी के मुताबिक मीरवायज उमर फारुख ने एक रैली आयोजित की थी जिसके दौरान यह घटना सामने आई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।