पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय चैकियों को निशाना बनाया। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों से सुबह करीब सवा नौ बजे स्वचालित हथियारों से भारतीय चैकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की। भारतीय सुरक्षा बलों ने भी बिना उकसावे की इस कार्रवाई की जवाबी कार्रवाई करते हुए माकूल जवाब दिया। दोनों ओर से करीब दस मिनट तक हुई फायरिंग में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।