दिल्ली में सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त
(India)
धीरे-धीरे कचरे का ढेर बनती जा रही दिल्ली के लिए राहत की खबर है. 493 करोड़ रुपये सफाईकर्मियों के वेतन के लिए जारी किए जाने की घोषणा करने के बाद सफाईकर्मियों ने अपनी 12 दिन से जारी हड़ताल समाप्त कर दी है. गौरतलब है कि सैलरी की मांग पर करीब 15 हजार सफाईकर्मी पिछले 12 दिनों से हड़ताल पर थे. इस मामले पर दिल्ली में सियासत भी तेज हो गई थी. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने फेसबुक पर लिखा था कि जब हर काम का जिम्मा उठाने उप राज्यपाल खुद आ जाते हैं तो इस मसले से दूर क्यों भाग रहे हैं. नगर निगमों ने कहा कि हड़ताल कर रहे सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए हैं और आपात आधार पर पूर्वी दिल्ली तथा नगर के विभिन्न स्थानों से कूड़े के अंबार को साफ किया जा रहा है. शहर में खासकर पूर्वी दिल्ली में सड़कों पर कूड़े का ढेर लगा हुआ था और उससे होने वाली दुर्गंध ने लोगों को परेशान कर रखा था. सड़कों पर कूड़े के सड़ने से स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी हो गयी थीं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।