दिल्ली के कानून मंत्री रहे जितेन्द्र सिंह तोमर के मामले में दिल्ली पुलिस के जरिए मामले की तफ्तीश जारी है। इस बीच दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने बताया कि जितेन्द्र तोमर की फर्जी डिग्री के पीछे किसी बड़े रैकेट का हाथ हो सकता है.. साथ ही बस्सी ने आप के अन्य विधायकों की भी फर्जी डिग्री की जांच करने की भी बात कही है। वहीं सोमनाथ भारती के मामले में बस्सी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।