वन रैंक, वन पेंशन पर पूर्व सैनिकों ने मोदी सरकार से आर-पार की लड़ाई के लिए कमर कस ली है. पूर्व सैनिक सरकार के खिलाफ रविवार को जंतर-मंतर पर अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे. पूर्व सैनिकों का सरकार पर आरोप है कि वादा करने के बावजूद श्वन रैंक, वन पेंशनश् पर वादा पूरा नहीं किया है. पूर्व सैनिकों ने कहा कि अगर सरकार ने मांग नहीं की पूरी तो 15 जून से राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी. विरोध जताते हुए रिटायर्ड अधिकारी, जूनियर कमिश्नड ऑफिसर और सैनिकों से 40 संस्थाएं श्खून से लिखाश् ज्ञापन मोदी सरकार को सौंपेंगे. पूर्व सैनिकों का विरोध प्रदर्शन सुबह 10 बजे से शाम 3.30 बजे तक किया जाएगा. वीके गांधी ने कहा कि सरकार ने उन्हें प्रदर्शन करने से रोकने के लिए कोई कोशिश नहीं की. याद रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि सरकार सैनिकों को श्वन रैंक, वन पेंशनश् देने के लिए प्रतिबद्ध है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।