दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को पुलिस दिल्ली वापस ला चुकी है. शनिवार को साकेत कोर्ट में पुलिस ने तोमर को पेश किया. तोमर की जमानत और रिमांड को लेकर तीखी बहस के बाद कोर्ट ने उन्हें दो दिन का पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.पेशी के दौरान तोमर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. तोमर ने कहा कि पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है. उन्हें बिना वजह यहां से वहां टहलाया जा रहा है और बिना वजह हवालात में रखा गया. तोमर ने कोर्ट में कहा कि पुलिस की मौजूदगी में ही बिहार में उन पर हमला हुआ. पुलिस ने तोमर का कंप्यूटर सील कर दिया है और प्रिंटर सील होना बाकी है. दिल्ली पुलिस ने एम्स में जांच कराने के बाद तोमर को साकेत कोर्ट में पेश किया. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि अभी तोमर से काफी पूछताछ बाकी है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।