कश्मीर में अलगावादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को नजरबंद कर लिया गया है. शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद अलगाववादियों ने पाकिस्तान और आईएस के झंडे लहराए जिसके बाद यहां का माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया. इस घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर आज गिलानी को नजरबंद किया गया. इधर, टीवी रिपोर्ट के अनुसार कल रात सोपोर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. युवक का नाम खुर्शिद अहमद बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह हुर्रियत का करीबी था. उस पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया और बाद में उसने दम तोड़ दिया. घटना शुक्रवार रात की है. मृतक दुकान बंद करके अपने घर जाने की तैयारी कर रहा था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।