दिल्ली एसीबी चीफ के दफ्तर में मिले जासूसी उपकरण
(India)
दिल्ली की एंटी करप्शन ब्यूरो के चीफ एमके मीणा की नियुक्ति को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच मतभेद रहे हैं. इन सब के बीच एसीबी चीफ एमके मीणा के दफ्तर में जासूसी उपकरण मिलने का मामला सामने आया है. खबरों की मानें तो मीणा को अपने दफ्तर से जासूसी उपकरण मिले हैं. मीणा को दफ्तर में एक पेन रिकॉर्डर मिला है. मीणा ने कहा कि वो इस मामले में जल्दी नहीं दिखाएंगे. मामले की फोरेंसिक जांच की जाएगी. उपकरण मिलने की मीणा ने खुद पुष्टि की है. मीणा के दफ्तर में जासूसी उपकरण मिलने से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मीणा की जासूसी करने की कोशिश की जा रही थी. हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।