ललित मोदी मामले में आरोपों पर सुषमा ने दी सफाई
(India)
आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की मदद करने को लेकर विवादों में फंसीं केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज लगातार सफाई दे रही हैं। सुबह इस मामले में ट्विटर पर अपना पक्ष रखने के बाद शाम को उन्होंने फिर ट्वीट कर सफाई दी। सुषमा ने अपने ताजा ट्वीट्स में कहा, ‘मैंने ललित मोदी को क्या फायदा पहुंचा दिया-यही कि वह कैंसर से पीड़ित अपनी पत्नी की सर्जरी के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर सकें।श् इसके अगले ट्वीट में सुषमा ने कहा कि वह (ललित मोदी) लंदन में थे, पत्नी की सर्जरी के बाद वह फिर लंदन पहुंच गए। मैंने ऐसा क्या बदल दिया।’ गौरतलब है कि आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी को वीजा प्रदान करने का मामला ब्रिटेन में संसदीय समिति के सामने विचाराधीन है और इससे जुड़े विवाद में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का नाम आया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।