इलाहाबाद में क्रैश हुआ एयरफोर्स का फाइटर प्लेन
(India)
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में नैनी रेलवे स्टेशन के पास एयरफोर्स का फाइटर प्लेन जगुआर क्रैश होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, नैनी कोतवाली के एफसीआई गोदाम के पास एयरफोर्स फाइटर प्लेन जगुआर क्रैश गिरा है। बताया जा रहा है कि एयरफोर्स के इस विमान ने 45 मिनट पहले ही उड़ान भरी थी। हादसे में पायलट और को-पायलट दोनों सुरक्षित हैं। दोनों ने प्लेन से कूदकर अपनी जान बचा ली है। इस बीच, एयरफोर्स की रेस्क्यू टीम घटनास्थल के रवाना हो चुकी है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के लोग जमा हो चुके हैं। एसपी आशुतोष मिश्रा ने कहा कि दोनों पायलट सुरक्षित है कोई घायल नहीं है, विमान में आग लग गई है, उसे बुझाया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।