सुषमा स्वराज ने पीएम से की थी इस्तीफे की पेशकश
(India)
ललित मोदी प्रकरण से बीजेपी की पारदर्शी छवि को नुकसान पहुंचा हैं। इससे सुषमा स्वराज की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है. संसद के मानसून सत्र और आगामी बिहार चुनाव को देखते हुए पार्टी इस मुद्दे पर किसी तरह का समझौता करने के मूड में नहीं दिख रही है. पीएम मोदी कोई कड़ा फैसला ले सकते हैं. सरकार और पार्टी सुषमा के पक्ष में खड़ी है , लेकिन उनकी स्थिति कमजोर होती जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी ने हमेशा सरकार में पारदर्शिता की बात कही है. उन्होंने लोकसभा चुनाव में भ्रष्टाचार के मुद्दे को जोर-शोर से भी उठाया था. ऐसे में इस मुद्दे पर उनके द्वारा किसी का बचाव करना मुश्किल लगता है. इधर खबर है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पीएम नरेंद्र मोदी को इस्तीफे की पेशकश की थी जिसे पीएम ने ठुकरा दिया। इस्तीफे की पेशकश के बाद पीएम ने पार्टी अध्यक्ष और संघ के बड़े नेताओं से बात की जिसके बाद तय किया गया है सुषमा से इस्तीफा नहीं लिया जाएगा. क्योंकि सुषमा के ईमेल में ब्रिटेन से ट्रेवल डॉक्यूमेंट्स मुहैया कराने के लिए कानून का पालन करने की बात कही गई थी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।